नई दिल्ली, मार्च 9 -- UP Top News Today 09 March 2025: अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस का डंडा चलेगा। मेरठ में डीआईजी ने पूरे रेंज में डीजे रजिस्टर बनाने का आदेश दिया है। हर थाना प्रभारी को अपने इलाके के सभी डीजे संचालकों के नाम, पता समेत डीजे का रिकार्ड रखना होगा। डीजे पर अश्लील गाने बजाने वालों का चालान किया जाएगा। आम लोगों से भी कहा गया है कि तेज आवाज में डीजे बजाने वालों की पुलिस को शिकायत करें। उधर, गर्मियों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो और अगर कहीं गड़बड़ी आए तो उसे फौरन ठीक किया जा सके, इसके लिए पावर कॉरपोरेशन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। सभी डिस्कॉम को पर्याप्त सामान स्टोर में रखने से लेकर मरम्मत कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अब पावर कॉरपोरेशन ने मुख्यालय में तैनात 88 इंजीनियरों को जमीनी तैयारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.