नई दिल्ली, जुलाई 16 -- UP Top News Today 16 July 2025 : यूपी के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह को उनके पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए यूपी से केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। पत्र के साथ उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं। मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का भी चार्ज है। डीएस मिश्र के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। मनोज कुमार सिंह सीएम योगी की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त रह चुके हैं...