लखनऊ, जनवरी 10 -- UP Top News Today 10 January 2026: प्रयागराज में माघ मेला जारी है। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम पर डुबकी लगाई। साथ ही गंगा पूजन किया और लेटे हनुमान जी के दर्शन भी किए। सीएम ने संगम में तीन डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी इसके बाद सतुआ बाबा के शिविर भी पहुंचे जहां उनका 51 वैदिक बटुकों में गुलाब पुष्प की वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। मेरठ के कपसाड़ में एक दलित महिला के हत्याकांड के बाद उसकी बेटी के अपहरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज सपा सांसद और विधायक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ की ओर आए लेकिन पुलिस ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा से लौटा दिया।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजगाजियाबाद में रोके गए सांसद चंद्रशेखर मेरठ में मां की हत्या और...