नई दिल्ली, जून 15 -- UP Top News Today 15 June 2025: उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में बिजनौर की रहने वाली नानी और नातिन की मौत हो गई। शनिवार को केदारनाथ धाम जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में बिजनौर के नगीना निवासी विनोद देवी(उम्र 66 वर्ष) पत्नी धर्मपाल सिंह और उनकी नातिन तुष्टि(उम्र-19 वर्ष) पुत्री अतुल विक्रम भी सवार थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विनोद देवी के परिवारीजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह-सुबह आई इस खबर ने परिवारीजनों को सन्न कर दिया। घर में कोहराम मच गया है। उधर, यूपी पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पर बांटे जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.