नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- UP Top News Today 19 October 2025: रामनगरी अयोध्या आज एक फिर कुछ यूं जगमाएगी कि पूरी दुनिया देखेगी। यहां होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोपहर दो बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। शाम को प्रभु श्रीराम की नगरी में सरयू घाट 26 लाख दीयों से रोशन होंगे। शनिवार को आयोजन का पूर्वाभ्यास हुआ। 1100 ड्रोन की कोरियोग्राफी की झलक अयोध्यावासियों ने देखी। 2100 वैदिक आचार्यों ने रविवार को होने वाली आरती का अभ्यास भी किया। वहीं अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं ही विदेशियों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में बढ़ गई है। 2025 में जनवरी से जून तक 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी संग 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या दर्श...