नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- UP Top News Today 28 November 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में संस्थान की इस वर्ष की थीम विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा इसका एक कदम है। जी 20 समिट भारत में 2023 में आयोजित की गई थी। जिसकी थीम थी वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली। इस सब प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज आवश्यक है कि हम आगे बढ़ने की ही नहीं साथ ही स्वयं के भीतर झांकने, देखने की भी यात्रा शुरू करें। जब हम स्वयं से संवाद करते हैं ज...