प्रमुख संवाददाता, जनवरी 24 -- UP SIR: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस पाए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने बड़ी राहत दी है। बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं के साथ-साथ अब ऐसे वोटर जो किन्हीं कारणों से अपनी नोटिस का जवाब देने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते तो वह अपनी जगह दूसरे को भेज सकेंगे। एक आशय पत्र लिखकर उस पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लगाकर वह दूसरे व्यक्ति को जवाब दाखिल करने के लिए ईआरओ के पास भेज सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मतदाताओं की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी है। कई मतदाताओं की ओर से यह मांग भी की जा रही थी कि वह अपने निजी, ऑफिस व अन्य कारणों से बाहर जाने की वजह से व्यस्त हैं और नोटिस पर जो समय व दिनांक दिया गया है, उस पर आने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.