नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP Rain, Weather Update 19 April: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। यूपी समेत कई राज्यों में इन दिनों आंधी तूफान, बारिश और बिजली कड़कने की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल भी बारिश, आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 19 अप्रैल को हीटवेव चलेगी और फिर 20 अप्रैल से इसमें कमी आ सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 19 और 20 अप्रैल को आंधी तूफान का अलर्ट है। पूर्वोत्तर भारत में 22 अप्रैल को बारिश का नया दौर आने वाला है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.