नई दिल्ली, अगस्त 10 -- यूपी में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 16 अगस्त तक पूरब से लेकर पश्चिम में बदरा बरसेंगे। हालांकि कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगर अगले 48 घंटे पर नजर डालें तो पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत में बारिश की संभावना है। जबकी अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 10 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बारिश/ गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। वहीं, 12 तारीख से कुछ स्थानों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, बागपत, शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, बदायूं, संभल अलीगढ़, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, फतेहपुर, प्रयागराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.