लखनऊ, अगस्त 26 -- यूपी के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज और अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। हालांकि उमसभरी गर्मी भी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में 27 और 28 अगस्त को बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और गुरुवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, 26 अगस्त यानि आज कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस,आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.