नई दिल्ली, फरवरी 15 -- UP Rain: उत्तर भारत में गर्मी शुरू हो गई है। पारा लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 17 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 19 और 20 फरवरी को दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से मौसम बदलेगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 17-21 फरवरी, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी, राजस्थान में 17-19 फरवरी, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 16-19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.