लखनऊ, मार्च 3 -- UP Politics: सात साल बने आधे अधूरे गठबंधन से सबक सीखते हुए अब सपा कांग्रेस निचले स्तर पर तालमेल पर जोर देना शुरू कर दिया है। सपा के घोषित कई प्रत्याशी अपने संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने लगे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा जा रहा है ताकि अभी से पूरी तरह समन्वय बन जाए।  कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। लेकिन उनके संभावित प्रत्याशी  भी अपने क्षेत्र में सपा नेताओं से संपर्क बना शुरू कर दिया है। उनके क्षेत्र में सपा का वोट ट्रांसफर कराने के लिए उनके द्वारा अभी से कवायद शुरू की जा रही है। पिछले महीने सपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा,  अवधेश प्रसाद आदि ने अपने अपने संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओं से संपर्क समन्वय शुरू कर दिया है। अभी आगरा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी...