नई दिल्ली, फरवरी 16 -- UP Police Typing Test Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने टाइपिंग टेस्ट के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में सफलता प्राप्त की थी, वे अब अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। UP Police SI ASI Typing Test Admit Card Direct Linkटाइपिंग टेस्ट की डिटेल्स यूपी पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम सेपुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के रिक्त पदों को भरा जाना है। टाइपिंग टेस्ट इ...