नई दिल्ली, फरवरी 8 -- UP Police Computer Operator Final Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने और पुलिस बल का हिस्सा बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड ने कुल 930 पदों पर अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है।श्रेणीवार चयन का विवरण भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से आरक्षण नियमों और मेरिट के आधार पर संपन्न हुई है। कुल 930 पदों के लिए चयन का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित (General): 381 उम्मीदवार सफल रहे। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 249 उम्मीदवारों का चयन हुआ। अनुसूचित जाति (SC): 1...