नई दिल्ली, मार्च 27 -- Direct recruitment in UP Police: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर और कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों के लिए भर्ती के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सभी भर्तियों का विस्तारित नोटिफिकेशन अप्रैल महीने के अंत तक प्रकाशित होने की संभावना है। इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और बाद में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने वीरवार को कहा कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा है। सिपाही पीएसी- 9837 पद सिपाही विशेष सुरक्षा बल- 1341 पद महिला...