नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- UP Police Sahayak Parichalak Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 'सहायक परिचालक' (असिस्टेंट ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन uppbpb.gov.in पर शुरू हो चुकी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सहायक परिचालक के कुल 44 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 12वीं कक्षा फिजिक्स और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की है।जरूरी तारीखें और योग्यता इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन ...