नई दिल्ली, जनवरी 23 -- UP Police Constable vacancy : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32 हजार पदों पर भर्ती में सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में दी गई तीन साल की छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि यह छूट एक बार के लिए है। अब सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है, आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को भी अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 30 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष थी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों क...