प्रमुख संवाददाता, मार्च 8 -- UP Police Bharti Result : उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम भर्ती बोर्ड की वेबसाईट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच होगी। इसकी समय सारिणी भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए पहले डिप्लोमा धारक को ही अर्हता थी। पर, बाद में डिग्री धारकों को भी इस परीक्षा को देने की अनुमति दे दी थी। इसके खिलाफ डिप्लोमा धारक कोर्ट चले गए थे। निचली अदालत से तो राहत नहीं मिली थी लेकिन हाईकोर्ट ने डिप्लोमा धारकों को राहत देते हुए आदेश दिया था कि इस भर्ती के लिए डिग्री धारक मान्य नहीं होंगे। हालांकि भर्ती बोर्ड ने जो परीक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.