संवाददाता, मई 2 -- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल में एक अभ्यर्थी को उत्तीर्ण कराने के लिए एक सिपाही ने 35 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर दी। एसएसपी ने मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस लाइन जाकर पूछताछ की। मामले में नगर कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड बदलने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के मेडिकल चल रहे हैं। दो मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। रोजाना करीब सौ अभ्यर्थियों के मेडिकल होते हैं। गुरुवार की दोपहर एक अभ्यर्थी ने मेडिकल के दौरान ड्यूटी दे रहे सीओ से मेडिकल फिट करने के एवज में एक सिपाही गजेन्द्र पर रुपए मांगने का आरोप लगाया। आरोपी सिपाही की वही ड्यूटी लगी हुई है। सीओ की सूचना पर एसएसपी पुलिस लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.