नई दिल्ली, फरवरी 15 -- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगा रहे छह युवक शुक्रवार को गिर पड़े। अस्पताल में जांच होने पर पता चला कि सभी की हड्डियां टूट गई हैं। किसी के पंजे तो किसी के घुटने, कमर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी को रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल भेजा गया। कुछ को प्लास्टर चढ़ाया गया जबकि एक युवक को दो दिन इंतजार करने के लिए कहा गया है। यह सभी 22 से 24 वर्ष के हैं। परिजन उन्हें यह कहकर घर ले गए कि वह निजी अस्पताल से इलाज कराएंगे। डाक्टरों ने युवाओं के गिरने से हड्डियां टूटने को चिंताजनक बताया है। उन्नाव के संजय सिंह पीएसी मैदान में भर्ती की दौड़ लगा रहे थे। छठे राउंड में अचानक वह गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें सुबह 8.23 बजे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। उनके दोस्त रमेश पांडेय ने बताया कि दौड़ के दौरान...