हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 17 -- कोटा बैराज से दो लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बुधवार को यूपी के आगरा की चंबल नदी में उफान आ गया। जलस्तर 122 मीटर पर पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टीमर का संचालन बंद कर दिया है। कांवड़ियों व यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार बिंद, नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष, कानूनगो दिनेश कुमार, लेखपाल सुनील कुमार व प्रभारी निरीक्षक पिनाहट मनोज कुमार के साथ चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने पंप हाउस से बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया। तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया गया। आठ बाढ चौकिया बनायी गयी हैं। वहां पर कानूनगो व लेखपालों की तैनाती कर दी गई है। गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे ...