मुख्य संवाददाता, अगस्त 18 -- मुरादाबाद जिले में रामगंगा, कोसी नदी की बाढ़ ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाढ़ में 67 से ज्यादा गांव डूबे तो इसमें 65 गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं। संपर्क मार्ग और खेत सभी एक जैसे दिखाई दिए। जहां फसलें डूबीं उन खेतों में किसानों को कुछ नहीं हासिल होगा। अभी तक किसानों के फसलों के मुआवजे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसानों का दावा है कि बाढ़ से 50 फीसदी फसलें बर्बाद हो गईं। मुरादाबाद जिले में सबसे ज्यादा फसलों की बर्बादी सदर तहसील में हुई। इनमें भी मूढापांडे ब्लाक में सबसे ज्यादा फसलें डूबीं। किसानों का दावा है कि आधे से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। मुरादाबाद ब्लाक के रामगंगा पार इस्लाम नगर क्षेत्र में ठाकुरद्वारा जाने वाले मार्ग पर दोनों छोर पर बसे गांवों मे अबक्कर पुर, हरदासपुर, इस्लाम नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.