लखनऊ, जुलाई 21 -- पूर्वांचल में नदियों का रौर्द्र रूप बरकरार है। दो दिन लगातार बढ़ाव के बाद गंगा स्थिर हुईं तो अब सरयू ने रफ्तार बढ़ा दी है। बनारस में गंगा चेतावनी बिंदु से महज 12 सेमी दूर आकर रविवार से अब घटने लगी हैं। उधर, बलिया में भी गंगा स्थिर हो गई हैं। रामगढ़ क्षेत्र के सभी घाट डूब गए हैं। एक मात्र बचे पचरुखिया ढाले के पास के अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह के लिए कतार लगी है। बाढ़ पीएन इंटर कॉलेज के साथ ही पीजी कॉलेज दूबेछपरा को भी अपने आगोश में ले लिया। गोपालपुर, उदयीछपरा, सुघरछपरा नदी पार के भुआल छपरा, नौरंगा आदि गांव खाली हो चुके हैं। बलिया में ही रेवती के झरकटहां में उफनाई सरयू में नहाते वक्त 17 वर्षीय मंदीप ठाकुर की मौत हो गई। दूसरे दिन रविवार को उसका शव बरामद किया गया। इसी तरह बैरिया के आलेख टोला (चाचा टोला) निवासी 25 वर्षीय अमित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.