सुलतानपुर, दिसम्बर 21 -- राजनैतिक हस्तियों के संग रहने के दौरान शोहरत और अकूत संपत्ति की भूख के चलते जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के लोलेपुर ग्राम सभा के प्यारे पट्टी गांव निवासी सिराज ने अपराध जगत में कदम रखा। इससे पूर्व वह जिले से लेकर लखनऊ तक का सफर तय करके कई दिग्गज नेताओं का सानिध्य प्राप्त कर चुका था। इस दौरान कई नेताओं का वह सुरक्षा गार्ड रहा, तो कईयों के सानिध्य में रहकर उनके निजी कार्यो को देखता था। बड़े नेताओं का सानिध्य मिलने का परिणाम रहा कि वह बेखौफ होकर जरायम की दुनिया में कदम रखा। बताया जाता है कि वर्ष 2013 में उसने लोहरामऊ में पहली बार लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा, लेकिन जिले के एक पूर्व विधायक ने उसे अपने रसूख का प्रयोग कर उसे छुड़वा दिया। अधिवक्ता आजाद की हत्या उसने संपत्ति के विवाद में की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.