लखनऊ, फरवरी 9 -- UP Economic Survey 2026 Report: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में पहली बार विधानसभा में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और राज्य विकास के कई मानकों पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आर्थिक समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जिसके अगले वित्तीय वर्ष में 36 लाख करोड़ रुपये से पार पहुंचने का अनुमान है। निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया है और निवेश के लिए यह राज्य अब पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 72 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना के तहत जनवरी 2026 तक 26 लाख से अधिक बालिकाओं क...