लखनऊ, फरवरी 13 -- सभाUP Budget Session LIVE: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सदन में सीएम योगी देंगे। ऐसे में विपक्ष के हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। इससे पहले सवाल-जवाब के बीच टोका-टोकी करने से स्पीकर सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा सदन चलाना मेरा काम है। गुस्से में उन्होंने हेडफोन निकालकर फेंक दिया। 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए। वहीं गुरुवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान परिषद में सपा सदस्य नारेबाजी कर सदन से बहिर्गमन कर गए। इससे पहले सपा और भाजपा सदस्यों के बीच खूब नोंक-झोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया। ...