उरई। संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। जालौन के यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल में टॉप किया है। यश ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यश ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया। यश ने बताया कि हर समस्या का मौके पर निस्तारण अध्यापकों ने किया। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई और पेपर की तैयारी में काफी मदद मिली है। यश ने बताया कि आम दिनों में भी वह 13 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे। परीक्षा के समय 18 से 20 घंटे पढ़ाई ने उन्हें यूपी का टॉपर बना दिया है। यश प्रताप को क्रिकेट में भी दिलचस्पी हैं। यश प्रताप न तो मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और न ही फिल्में देखना पसंद है। उन्होंने बताया कि उन्हें जब कभी कुछ देखना या समझना होता है तो बड़े भाई, भाभी या पिता का मोबाइल ले लेते हैं। सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.