नई दिल्ली, जनवरी 5 -- UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के अभ्यास और मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जा रही है। प्री बोर्ड परीक्षा 8 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा की समय सारणी और तैयारी जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जाएंगी ताकि छात्रों को मुख्य बोर्ड परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिल सके। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय रहते सिलेबस पूरा कर लें और छात्रों को परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराएं।प्रायोग...