प्रयागराज, फरवरी 15 -- UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को 70 नंबर के प्रश्नपत्र में से 20 अंक के वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर गोला भरकर देने होंगे। बाकी के 50 प्रश्नों के उत्तर परंपरागत तरीके से उत्तरपुस्तिका पर लिखने होंगे। छात्र-छात्राओं की सहूलियत का ख्याल रखते हुए यूपी बोर्ड ने ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित करा दिए हैं ताकि परीक्षा के दौरान शीट भरते समय गलती की आशंका न रह जाए।गलती होने पर मिलेगी 'ऑरेंज' शीट परीक्षार्थियों को अपने प्रश्नपत्र के ऊपर मुद्रित प्रश्नपत्र सीरीज को सावधानीपूर्वक ओएमआर पर अंकित करना होगा और उससे संबंधित ओएमआर गोलों को नीले/काले बाल प्वाइंट पेन से भरना होगा। निर्देश के अनुसार परीक्षा क...