नई दिल्ली, फरवरी 8 -- UP Board Class 10, 12 Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करने वाला है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे लाखों छात्र अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एडमिट कार्ड परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।कब शुरू होंगी परीक्षाएं? (परीक्षा शेड्यूल) यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक। दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक। हाई स्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक समाप्त होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाए...