लखनऊ, जनवरी 5 -- UP Board Exam Centers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की छात्राओं का परीक्षा केन्द्र स्कूल से करीब 28 किलोमीटर दूर बना दिया है। जबकि यूपी बोर्ड ने छात्राओं के परीक्षा केन्द्र की स्कूल से दूरी का मानक सात किलोमीटर निर्धारित किया है। स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा केन्द्र ज्यादा दूर बनाने की शिकायत की। इसके बावजूद केन्द्र नहीं बदला गया। निगोहा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज नारायणपुरी रघुनाथ खेड़ा के इंटरमीडिएट की 45 छात्राएं 28 किलोमीटर दूर सिसेंडी के अमिलिहा खेड़ा स्थित एसीडी पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा देने जाएंगी। जबकि छात्रों का परीक्षा केन्द्र आठ किलोमीटर के भीतर निगोहा में बना दिया है। 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में मानक से ज्यादा दूर बनाए गए शहर के कई परीक्षा केन्द्रों के नाम सामने आए हैं। जिनकी दूरी मानक से ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.