नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- यूपी की योगी सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक पेश होने के बाद विधानसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा भी होगी। इससे पहले अनुपूरक बजट को लेकर योगी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी ने कफ सिरप को लेकर विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपा विधायक बैनर पोस्टर के साथ पहुंचे हुए हैं। विधायकों ने मांग की कि इसमें शामिल सभी को गिरफ्तार किया जाए। राज्य सरकार इसकी निष्पक्ष जांच कराये और दोषियों को जेल भेजे। वहीं, विधान सभा से जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन प्रस्ताव करेगा कि 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे हुए। यह स्मरणोत्सव भारत की राष्ट्रीय पहचान के विकास में इस गीत के ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.