गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 21 -- गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आज गाजियाबाद स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी। उन्होंने प्रदेश के एक बड़े अधिकारी पर अपनी हत्या का करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह फटे हुए कपड़े नहीं बदलेंगे और नंगे पैर रहेंगे। भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर काला जादू कराया हुआ है। जानकारी के अनुसार, लोनी में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान कलश यात्रा की परमिशन न लेने के मामले को लेकर पुलिस और विधायक के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने कलश यात्रा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.