नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दक्षिण भारतीय राज्यों में उमस का दौर शुरू हो रहा है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में भी अब न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, कड़ाके की सर्दी के बाद मौसम में हो रहे बदलाव के बीच कम से कम 6 राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये पूर्वानुमान जारी किए हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की धुंध रह सकती है। IMD ने सोमवार को बताया कि 17 और 18 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी दोनों दिन ऐसा मौसम देखा जा सकता है। विभाग ने जानकारी दी है कि 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान गरज के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है...