सतना, फरवरी 10 -- एमपी के मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में नियमों के उल्लंघन का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यूपी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शारदा मंदिर के गर्भगृह में राइफल ले जाकर पूजा की, जबकि यहां शस्त्र पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। राजा भैया की ओर से शस्त्र पूजा का वीडियो शेयर किए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। दरअसल मामला 6 फरवरी का है। जब राजा भैया अपने समर्थकों के साथ मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे थे। वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर उन्हें सीधे गर्भगृह में प्रवेश मिला। गर्भगृह में राजा भैया ने अपनी राइफल पुजारी नितिन महाराज को थमाई। पुजारी ने राइफल पर माता की चुनरी बांधी, फूल माला चढ़ाई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा संपन्न कराई।विधायक ...