नई दिल्ली, मई 14 -- UP News: उत्तराखंड में साइबर अपराध थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत देश के 17 राज्यों में 290 साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। यूपी-उत्तर प्रदेश में 33 साइबर अपराधियों के खिलफ ऐक्शन लिया गया है, जबकि दिल्ली एनसीआर में ऑनलाइन फ्रॉड में 44 आरोपियों पर कार्रवाई हुई हे। उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून और रुद्रपुर के साइबर थानों की 23 टीमों ने 42 दिन तक यह अभियान चलाया। 50 आरोपियों की शिनाख्त की और 30 से अधिक फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। 65 साइबर ठगों के खिलाफ भी नोटिस की कार्रवाई की। सात आरोपी ऐसे थे, जो विभिन्न जेलों में बंद थे। छह को जमानती वारंट थमाए। एसएसपी-एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। हैरानी की बात है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.