नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- UKPSC Vacancy : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक साथ दो बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। पहली भर्ती प्रवक्ता की है और दूसरी हाईकोर्ट ग्रुप सी की। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) सेवा परीक्षा 2025 के तहत प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती होगी जबकि हाईकोर्ट में समूह-ग के 24 पदों पर सीधी भर्ती होगी।हाईकोर्ट में समूह-ग के 24 पदों पर सीधी भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन आज 31 दिसंबर से ही शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी य...