नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Ujiarpur Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की उजियारपुर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। आरजेडी के आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLSP) के प्रशांत कुमार पंकज और जनसुराज पार्टी के दुर्गा प्रसाद सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आलोक कुमार मेहता इस सीट के वर्तमान विधायक हैं। 2020 के चुनाव में आलोक कुमार ने भाजपा के शील कुमार राय को 23,268 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। Ujiarpur Assembly Seat Result 2025: उजियारपुर विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में आलोक कुमार मेहता ने 48.81% वोटों के साथ जीत हासिल की थी, जबकि शील कुमार राय को 36.27% वोट मिले थे। इस सीट पर कुल लगभग 2.82 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। उजियारपुर के मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग-अलग प्रवृ...