नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के 54 निजी विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी किया है। ये शैक्षणिक संस्थान यूजीसी के सेल्फ पब्लिक डिस्क्लोजर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। जून 2024 में आयोग की ओर से जारी किए गए इन दिशानिर्देशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी होगी। जानकारी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए लॉगिन या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यूजीसी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने संस्थानों की पूरी जानकारी आयोग को भेजें। इसके लिए एक फार्मेट भी भेजा गया था। ऐसे विश्वविद्यालयों की सूची यूजीसी ने जारी की है। इस सूची में बिहार के भी तीन विश्वविद्यालय हैं। इनमें एक पटना, दूसरा वैशाली और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.