नई दिल्ली, फरवरी 6 -- वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बल्ले से ऐसा धमाका किया है जिसके किस्से सालों तक सुनाए जाएंगे। गुनगुनाए जाएंगे। ऐसी पारी जो यूथ वनडे के इतिहास में अमर हो चुकी है। 14-15 बरस की कच्ची उमर का ये धाकड़ खिलाड़ी और अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल का बहुत बड़ा मंच। पूरे टूर्नामेंट में शतक लगाने से वंचित रहने वाले इस खिलाड़ी ने शतक के लिए चुना भी तो इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल को। सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक डाले। 15 चौके और इतने ही छक्के। 218.75 का स्ट्राइक रेट। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।अंडर19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया। ये अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। ऑस...