नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस गौरवशाली यात्रा की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और तब से अब तक कुल छह कप्तानों ने भारत को इस प्रतिष्ठित मंच पर चैंपियन बनाया है। भारत ने पहली बार साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके आठ साल बाद 2008 में विराट कोहली के नेतृत्व में मलेशिया की धरती पर भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। साल 2012 में उन्मुक्त चंद ने ऑस्ट्रेलिया में टीम का सफल नेतृत्व किया और फाइनल में यादगार पारी खेलकर भारत को त...