नई दिल्ली, जनवरी 22 -- TV TRP Report Week 3: दर्शकों को हर हफ्ते उनके फेवरेट टीवी शो की टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 22 जनवरी, 2026 के तीसरे सप्ताह की टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं आपका फेवरेट टीवी शो किस नंबर पर है।क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पहले नंबर पर है। हर दिन सीरियल में आ रहे महा ट्विस्ट ने इसकी टीआरपी मजबूत की है। इस सप्ताह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी 2.3 रही।अनुपमा रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने फिर से हुंकार भरनी शुरू कर दी है। 'अनुपमा' इस सप्ताह दूसरे पर है। इसे 2.2 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई। नागिन 7 एकता कपूर का शो 'नागिन 7' हाल ही में शुरू हुआ है। ये शो टीवी पर...