नई दिल्ली, फरवरी 8 -- आज हम आपको दूरदर्शन के उस ऐतिहासिक शो के बारे में बता रहे हैं जिसे उसकी कहानी के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन साथ-साथ उसे याद किया जाता है सेट पर हुई एक बड़ी दुर्घटना के लिए। हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं उसके सेट पर एक भीषण आग लग गई थी। इस दुर्घटना में 52 लोगों की जान चली गई थी। सीरियल के डायरेक्टर और एक्टर संजय खान भी इस आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें 13 महीनों तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।क्या आप पहचान पाए टीवी सीरियल का नाम? क्या आप पहचान पाए सीरियल का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरियल का नाम है द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान। यह शो दूरदर्शन पर 25 फरवरी 1990 से लेकर 14 अप्रैल 1991 तक प्रसारित हुआ था। हालांकि, शो की शूटिंग के दौरान सेट पर भीषण आग लग गई थी जिसने हर किसी को सदमा पहुंचाया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.