नई दिल्ली, जनवरी 5 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में मजेदार ट्रैक चक रहा है। आर्यवर्धन ने खुद अनु को अपने अतीत यानी राजनंदिनी की सच्चाई बता दी है। लेकिन इससे पहले अनु पूरा सच जान पाती वो बेहोश हो जाती है। होश में आने के बाद वो ग्लानि में होगी कि उसकी वजह से राजनंदिनी का घर टूटने वाला था। वो आर्या को भी गलत समझेंगी कि वो शादीशुदा होने के बाद भी उनसे प्यार कर बैठे थे। अनु अपनी दोस्त सिमरन से कहेगी कि उसे राजनंदिनी से मिलना है।कौन है सीक्रेट रूम में? आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु के बीच दूरियां आने वाली है। राजनंदिनी का सच जानने के बाद अनु आर्या से बात करना बंद कर देगी और उसकी कोई भी बात नहीं सुनेगी। अनु अब मन बना चुकी है कि किसी भी हालत में राजनंदिनी से मिलेगी और माफी मांगेगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राजनंदिनी से माफी मां...