नई दिल्ली, जनवरी 10 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब तक का सबसे मज़ेदार ट्रैक चल रहा है। इस ट्रैक को शो की ऑडियंस पसंद कर रही है। दरअसल हाल में दिखाया गया था कि आर्यवर्धन की पहली शादी के बारे में जानकर अनु को धक्का लगा था। वो यकीन नहीं कर पा रही थी कि उसके आर्य सर ने अपनी शादी की इतनी बड़ी बात उससे छुपाई थी। सच जानने के बाद अनु ने आर्य से दूरी बना ली थी और उनकी पत्नी राजनंदिनी से माफी मांगने उनके घर तक पहुंच गई थी। लेकिन अब अनु को पूरा सच पता चल गया है। और वो आर्य के करीब भी आ गई है। लेकिन मीरा दोनों के इस रोमांस में बाधा डालने वाली है।प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करेगी मीरा दरअसल नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य अनु को बताएगा कि पत्नी राजनंदिनी की डेथ 20 साल पहले हो चुकी है। अनु अपनी गलती पर शर्मिंदा होते हुए कहेगी कि 20 साल से आ...