नई दिल्ली, जनवरी 3 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल में अनु, आर्या को अपने घर की छत पर बुलाकर अपने दिल की बात कहना चाहती थी। लेकिन रघुपति की चाल की वजह से ऐसा हो नहीं पाता,बल्कि अनु शराब के नशे में आर्या के बारे में उल्टा-सीधा बोल देती है। अनु को नशे की हालत में देख आर्या और चांदनी चौक के लोग हैरान हो जाते हैं। दोस्त सिमरन भी कंफ्यूज होती है कि आखिर अनु की ऐसी हालत कैसे हुए है।अनु ने की आर्या की हुई बेइज्जती दरअसल, अनु परेशान होती है तो सिमरन उसे कोल्ड ड्रिंक का गिलास देकर दिमाग ठंडा करने को कहती है। लेकिन कोई नही जानता था कि उस कोल्ड ड्रिंक के गिलास में नशे की दवाई थी। अनु कोल्ड ड्रिंक पीते ही नशे की हालत में आ जाती है और स्टेज पर जाकर आर्या सर की बेइज्जती कर देती है। अनु के इस व्यवहा...