नई दिल्ली, जनवरी 14 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में एक तगड़ी भविष्यवाणी होने वाली है। ये भविष्यवाणी अनु के पापा गोपाल और मां पुष्पा को हैरान करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि हाल के एपिसोड में क्या हुआ है और आगे क्या होने वाला है। मीरा की चाल कामयाब होती है। गोपाल को हार्ट अटैक आ जाता है। दूसरी तरफ आर्य, अनु को प्रपोज करने वाला था। लेकिन अनु के पापा को आए हार्ट अटैक की खबर सुन बिना बताए ही वहां से चली जाती हैं। अनु को पिता के इलाज के लिए पैसों की जरूरत होती और और मीरा इंश्योरेंस के पेपर्स पर साइन करने के बजाय अनु को जानबूझकर कर इग्नोर करती है। इस बीच आर्य एक परिवार बनकर अनु के पिता की मदद के लिए सामने आता है।मीरा की चालाकी से जा सकती थी गोपाल की जान अनु को पिता के इलाज के लिए पैसों की जरूरत होती है। उसे याद आता है कि ऑफिस के ...