नई दिल्ली, फरवरी 8 -- टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु से अलग होने के बाद भी आर्य का दिल वहीं अटका हुआ है। आर्य को जब पता चलता है कि आज अनु और डॉक्टर मोहित का रोका है तो वो खुद अपनी आंखों से अनु को किसी और का होता देख चांदनी चौक पहुंच जाता है। आर्य अपनी आंखों के सामने सारी रस्में होता देखता है और फिर वहां से जाने लगता है। लेकिन डॉक्टर मोहित घर से बाहर आते हैं और सभी को मिठाई देने की बात कहते हैं। अनु जैसे ही शॉल ओढे उस शख्स के पास मिठाई देने पहुंचती है तो वो समझ जाती है कि ये आर्य सर ही हैं। वो उनके पीछे भागती है। दोनों की नजरें मिलती है। लेकिन आर्य इस दर्द के साथ चला जाता है कि अब अनु किसी और की हो रही है।डॉक्टर मोहित के साथ डेट पर गई अनु अनु और डॉक्टर मोहित आइसक्रीम डेट पर भी जाते हैं। ऐसे में अनु को अपने और आर्य सर की वो आइसक्रीम डेट ...