नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- हिंदू धर्म में तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। तुलसी को घर में शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और वातावरण में शांति बनी रहती है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए हर पूजा में तुलसी पत्र का विशेष महत्व होता है। तुलसी माता की आरती "ॐ जय तुलसी माता" अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इसे गाने या सुनने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी या रोज के संध्या पूजन में यह आरती गाई जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा से तुलसी माता की आरती करता है, उसके जीवन से दुख, दरिद्रता और भय दूर हो जाते हैं। आगे पढ़ें माता तुलसी की आरती-Tulsi M...