सुपौल, नवम्बर 14 -- Triveniganj Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। यह आरक्षित सीट है। जेडीयू का गण माने जाने वाली त्रिवेणीगंज में सीधा मुकाबला जदयू की सोनम रानी और राजद के संतोष कुमार के बीच है। वहीं, जन सुराज से प्रदीप राम चुनावी मैदान में हैं। 2020 के चुनाव में जदयू ने सिर्फ 3031 वोटों के अंतर से राजद प्रत्याशी को हराया था। सुबह 10.50 बजे- Triveniganj Chunav Result LIVE 2025: जदयू की सोनम रानी ने बढ़त बनाई हुई है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद वह 1834 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। सुबह 9.35 बजे- Triveniganj Chunav Result 2025: पहले राउंड की गिनती में जदयू की सोनम रानी आगे चल रही हैं। वहीं संतोष कुमार 1914 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुबह 8.30 ...